Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दुर्घटना का कारण बन सकते हैं सड़क के किनारे के सूखे पेड़

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास मुख्य सड़क के किनारे सूख चुके कई पेड़ बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. ऐसे सूखे पेड़ वन विभाग कार्यालय के सामने ही हैं. इन पेड़ों के नीचे से हाईटेंशन के तार भी गुजरे हैं. ऐसे में सूखे पेड़ अगर गिर गए तो सड़क से गुजरने वाले किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-round-of-allegations-and-counter-allegations-intensifies-in-chamber-of-commerce-elections/">चाईबासा

: चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
जानकारी हो कि बहरागोड़ा को चाकुलिया से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है. यह सड़क काफी व्यस्त रहती है. ऐसी स्थिति में सूखे हुए पेड़ गिरकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. हाईटेंशन के तार भी टूट सकते हैं. इन इन सूखे पेड़ों को हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है, जबकि उक्त पेड़ विगत कई साल से इसी स्थिति में हैं. दुर्गा पूजा को लेकर भी इस सड़क पर ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही