Search

 
 
 

चाकुलिया : सरकार एवं वन विभाग की लापरवाही से दुबाई सोरेन की जान गई - डॉ. गोस्वामी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के माकड़ी गांव पहुंचे तथा हाथी के हमले से मृत दुबाई सोरेन के परिजनों से मिले. डाॅ. गोस्वामी ने मृतक दुबाई सोरेन की पत्नी सलमा सोरेन तथा पुत्री लखिया टुडू से मिलकर घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि दुबाई सोरेन शौच करने पास के मैदान में गये थे. एक हाथी ने अपने पैरों से दुबाई को रौंद डाला जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. ग्रामीणों ने डाॅ. गोस्वामी को बताया कि हाथियों के डर से गांव के लोग रात को सोते नहीं हैं. डाॅ. गोस्वामी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया और कहा कि सरकार तथा वन विभाग की लापरवाही के कारण दुबाई सोरेन की जान गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-sameer-mahanti-paid-tribute-to-sido-kanhu-the-father-of-hul-kranti/">चाकुलिया

: विधायक समीर महंती ने हूल क्रांति के जनक सिदो-कान्हू को किया नमन

घर में शौचालय होता तो बच सकती थी दुबाई की जान

माकड़ी जैसे आदिवासी बहुल गांव में प्रत्येक घर में सरकार ने अगर शौचालय का निर्माण करवाया होता तो दुबाई की जान बच सकती थी. हाथी प्रभावित गांव के लोगों को हाथियों के उत्पात से बचाने के लिए वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है. ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार ने चाकुलिया तथा बहरागोड़ा प्रखंड के हाथी प्रभावित गांवों के लोगों को अपने भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. हाथियों के उपद्रव से बचने का एकमात्र उपाय है कि वन विभाग एक टास्क फोर्स गठित कर हाथियों के झुंड को राज्य में अन्यत्र घने जंगलों की ओर भेजने के लिए कदम उठाए. मौके पर श्यामसुन्दरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी, दुर्गा पद गिरि, विश्वनाथ सोरेन, शुभेन्दु पात्र, गंगाराम हांसदा, करण किस्कू, सनत गिरि तथा मदन गिरि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही