Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विधायक समीर महंती के प्रयास से डिग्री कॉलेज खोलने का मार्ग प्रशस्त

Chakulia : चाकुलिया में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती के प्रयास से डिग्री कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. कॉलेज निर्माण के लिए सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है. कॉलेज भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी मनोज महापात्र, छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र दास, घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार चौधरी, बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य बाल कृष्णा बेहरा और सीओ जयवंती देवगम ने चाकुलिया के मारदाबांध गांव के पास खाली पड़ी सरकारी भूमि का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kudmi-caste-is-insisting-on-becoming-st-then-tomorrow-it-will-be-teli-baniya-kumhar-salkhan-murmu/">चाईबासा

: कुड़मी जाति एसटी बनने की जिद कर रहा है तो कल तेली, बनिया, कुम्हार करेगा – सालखान मुर्मू

जल्द ही अब चाकुलिया में कॉलेज की स्थापना होगी

निरीक्षण टीम ने भूमी पर कॉलेज के भवन निर्माण हेतु स्वीकृति दे दी है. कॉलेज भवन निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि का सीमांकन कर उसकी रिपोर्ट भेजने की बात कही. कॉलेज निर्माण के लिए टीम द्वारा आज भूमि निरीक्षण करने पर स्थानीय लोगों में एक आस जगी है कि जल्द ही अब चाकुलिया में कॉलेज की स्थापना होगी. ज्ञात हो कि चाकुलिया में एक भी कॉलेज नहीं होने के कारण प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र से विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर घाटशिला महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं. इससे विद्यार्थियों को पठन-पाठन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए विधायक समीर महंती ने कई बार विधानसभा सत्र में चाकुलिया में एक कॉलेज स्थापना की मांग उठाई थी. जिसकी स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है. मौके पर झामुमो के जिला सचिव घनश्याम महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, पुलक महापात्र, निर्मल महतो, राहुल महतो, मोहन माईती, झंटू भोल समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-anjuman-islamia-provided-blanket-to-the-police-officer-rest-house/">चाईबासा

: अंजुमन इस्लामिया ने पुलिस अफसर विश्रामगृह को प्रदान किया कंबल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही