Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विधायक की मातृ- पितृ दाय योजना से आठ लोगों की मदद की गई

Chakulia : चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में शनिवार को विधायक समीर महंती की निधि योजना मातृ-पितृ दाय योजना के तहत आठ जरूरतमंदों को श्राद्ध कर्म और शादी के लिए अनाज व रुपए देकर मदद की गई. विदित हो कि चाकुलिया में प्रत्येक शनिवार को विधायक इस योजना के तहत जरूरतमंदों की मदद करते हैं. विधायक की अनुपस्थिति में झामुमो नेता राजा बारिक के हाथों आठ परिवार को मदद की गयी. मौके पर पुलक रंजन महापात्र, निर्मल महतो, बासुदेव महतो, मिथुन कर, बबलू हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jamshedpur-state-intuc-executive-meeting-today-in-michael-john-auditorium/">नोवामुंडी

: जमशेदपुर माइकल जॉन सभागार में प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की बैठक आज
मौके पर चाकुलिया नगर पंचायत के पुरनापानी गांव के अनिल महतो के भाई के श्राद्धकर्म के लिए, जामुआ पंचायत के जामुआ गांव के सोमनाथ मुंडा की बेटी के श्राद्धकर्म, लोधाशोली पंचायत के खाड़बांधा गांव के राजा गोप की बहन के श्राद्धकर्म, चाकुलिया नगर पंचायत की भारती खामराय के शादी, लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के दिवाकर बारिक की बेटी की शादी के लिए मदद की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही