Search

 
 
 

चाकुलिया : चार पंचायत में हुआ उप मुखिया का चुनाव

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चार पंचायत में बुधवार को उप मुखिया का चुनाव हुआ. श्यामसुंदरपुर पंचायत में दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ. ममता हांसदा को पांच वोट मिले. प्रीति गोस्वामी को चार वोट मिले. ममता हांसदा उप मुखिया बनीं. चंदनपुर पंचायत में दो उम्मीदवार के बीच चुनाव हुआ. जोबारानी हांसदा को छह वोट मिले और गुणाधर नायेक को चार वोट मिले. जोबारानी हांसदा पंचायत की उप मुखिया चुनी गईं. दोनों उप मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित बीडीओ देवलाल उरांव ने प्रमाण पत्र दिया. मौके पर एमओ गौरीशंकर साव, अरविंद गिरी समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-dependent-of-the-hit-and-run-deceased-will-get-a-compensation-of-two-lakh-rupees/">चाईबासा:

हिट एंड रन के मृतक के आश्रित को मिलेगा दो लाख रुपये का मुआवजा
जामुआ पंचायत में दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ. कापरा सोरेन को चार वोट मिले. सिरो हांसदा को सात वोट मिले. सिरो हांसदा उप मुखिया चुने गए. बड़ामारा पंचायत से दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ. राजेश गिरी को छह वोट मिले. सुकलाल मांडी को पांच वोट मिला. राजेश गिरी उप मुखिया बने. दोनों उप मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित सीओ जयवंती देवगम ने प्रमाण पत्र दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही