Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बांस और लकड़ी के खंभे पर दौड़ते हैं बिजली के तार, हादसे की आशंका

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की बड़मारा पंचायत अंतर्गत हवाई पट्टी से सटे जुआलभांगा- पूर्णापानी गांव के पास सीमेंटेड खंभों की बजाए बांस और लकड़ी पर बिजली के तार लगाए गए हैं. ऐसे बिजली के तार खतरनाक साबित हो सकते हैं. कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vehicle-checking-done-to-curb-criminal-incidents/">आदित्यपुर

: अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए की गई वाहन जांच

बिजली की चपेट में आकर किसी की जान भी जा सकती है

सड़क के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से खेत तक कई जगहों पर लकड़ी और बांस के खंभे पर तार खींचे गए हैं. बिजली विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है. जानकारी के मुताबिक सिंचाई के लिए खेत में पंप चलाने के लिए ट्रांसफार्मर से बिजली के तार बांस और लकड़ी के खंभों के सहारे ले जाए गए हैं. बांस और लकड़ी के गिर जाने से बिजली की चपेट में आकर किसी आदमी या मवेशी की जान भी जा सकती है. क्षेत्र में अनेक मवेशी जंगलों में चले जाते हैं. इंसानी चहल पहल भी रहती है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-indefinite-shutdown-of-businessmen-started-in-protest-against-market-committee-fee/">चाकुलिया

: बाजार समिति शुल्क के विरोध में व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंद शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही