Search

 
 
 

चाकुलिया : आकर्षित कर रही है नूतन बाजार दुर्गा पूजा कमेटी की विद्युत सज्जा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया में दुर्गा पूजा की धूम मची है. नगर पंचायत क्षेत्र में चार जगह पर मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से हो रही है. मां के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए हैं. यहां के नया बाजार में नूतन बाजार दुर्गा पूजा कमेटी की विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी है. पश्चिम बंगाल के चंदन नगर की विद्युत सज्जा से नया बाजार इलाका जगमगा उठा है. बिजली चालित मां काली की प्रतिमा श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रही है. शिल्पी महल परिसर में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा भी भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-Nutan-Bazar-Electric-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-community-toilet-worth-rs-22-lakh-becomes-an-object-of-darshan-in-ward-number-one/">चाकुलिया

: वार्ड नंबर एक में दर्शन की वस्तु बना 22 लाख का सामुदायिक शौचालय
पुराना बाजार में यहां की सबसे पुरानी कमेटी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा भी भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है. पुराना बाजार में मल्लिक परिवार द्वारा भी धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा आयोजित की जा रही है. शाम को पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ने लगी है. दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है.इधर, ग्रामीण इलाके में भी केरूकोचा, माटियाबांधी, चालुनिया, तुलसी बनी शिव राम आश्रम में धूमधाम से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही