Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पुराना बाजार में 24 घंटा से बिजली ठप, गहराया पेयजल संकट

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : विगत शुक्रवार की शाम आई बारिश और आंधी से चाकुलिया नगर पंचायत के सोनाहारा गांव से कब्रिस्तान तक 14 बिजली के खंभे टूट गए. तड़ंगा और अन्य स्थानों पर भी बिजली के कई खंभे टूटने से 24 घंटे से बिजली नहीं है. पुराना बाजार क्षेत्र में अंधेरा छाया है और पेयजल संकट भी गहरा गया है. नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण पेयजल के लिए पूर्ण रूप से बिजली पर ही आश्रित हैं. क्षेत्र में बिजली रहने पर ही जलापूर्ति होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-patient-commits-suicide-by-jumping-from-the-roof-of-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: सदर अस्पताल की छत से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या

बिजली दुरुस्त करने में सुबह से जुटे हैं कर्मी

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मी और मजदूर जुटें हुए हैं. देर शाम को विधायक समीर महंती भी कार्यकर्ताओं के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के कर्मियों और मजदूरों का हौंसला बढ़ाया. विधायक ने सभी मजदूरों और विभाग के कर्मचारियों के लिए नाश्ता का प्रबंध करवाया. मौके पर बिजली विभाग के कर्मियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनका प्रयास है कि देर रात तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही