Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मौराबांधी में चार दिन से बिजली आपूर्ति है बाधित, ग्रामीण परेशान

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पश्चिम बंगाल के सीमा से सटे मौराबांधी गांव में विगत चार दिनों से बिजली नहीं है. गांव से सटे साल के जंगलों में दर्जनों हाथी चिघाड़ रहे हैं. इस हालत में ग्रामीणों का शाम होने के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. गर्मी से ग्रामीण परेशान हैं और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. ग्रामीणों के मुताबिक विगत सोमवार को आई आंधी और बारिश से लोधाशोली गांव के पास बिजली का खंभा और तार टूट गया. इसके कारण गांव में सोमवार से ही बिजली नहीं है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-pm-narendra-modi-inaugurated-third-rail-line-and-vande-bharat-express-online/">मनोहरपुर

: पीएम नरेंद्र मोदी ऑन लाइन किया थर्ड रेल लाइन व वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

दर्जनों हाथी विचरण कर रहे हैं इलाके के जंगलों में

बिजली नहीं रहने से ग्रामीण परेशानियों का सामना कर रहे हैं. परेशानियों का सबसे बड़ा कारण जंगली हाथी बने हुए हैं. इस इलाके के जंगलों में दर्जनों हाथी विचरण कर रहे हैं. शाम होते ही जंगली हाथी गांव में घुस आते हैं. विदित हो कि इसी गांव के तिमिर सबर को बंगाल सीमा स्थित जंगल में विगत दिनों जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला था. ग्रामीण गांव में बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं. परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. इधर, खबर है कि बिजली विभाग इस शाखा की लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही