Search

चाकुलिया : हाथी ने घर को तोड़ा और फसल को रौंदा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी के भय से ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे. हाथी ने गांव की खांदी मांडी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद हाथी ने कांदरा बेसरा के धान के खेत को रौंद दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Fasal-Hathi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-taylor-and-tata-magic-collide-on-nh-49-four-injured/">बहरागोड़ा

: एन एच 49 पर टेलर और टाटा मैजिक में टक्कर, चार घायल
हाथी ने पैरों से धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया. विदित हो कि चारों ओर से जंगलों से घिरा यह गांव सर्वाधिक हाथी प्रभावित है. इस गांव में अक्सर हाथी आकर उपद्रव मचाते रहते हैं. हाथी के हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं और कई की मौत भी हो चुकी है. हाथियों के कारण ग्रामीण भयभीत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp