Search

 
 
 

चाकुलिया : पाकुड़िया में हाथी ने घर की दीवार को तोड़ा, गर्भवती महिला घायल

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़िया गांव में शुक्रवार की रात दो जंगली हाथियों ने रामचंद्र बेसरा के घर की दीवार को तोड़ दिया. ग्रामीणों के मुताबिक दो हाथी रात करीब 2 बजे गांव में घुस आए थे. हाथी द्वारा घर की दीवार तोड़े जाने से घर में सो रही गर्भवती शांति मुर्मू (45) गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं रामचंद्र बेसरा बाल-बाल बच गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chakulia-Pakudia-Hathi-Ghar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : लद्दाख">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-ladakh-rss-is-making-its-people-sit-on-constitutional-institutions/">लद्दाख

में बोले राहुल गांधी, आरएसएस अपने लोगों को संवैधानिक संस्थानों पर काबिज कर रहा है
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chakulia-Pakudia-Hathi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सांसद द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया. सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे हैं. खबरों के मुताबिक हाथियों ने प्रखंड के बनकटी गांव में भी कई घरों को क्षतिग्रस्त किया है. सरडीहा पंचायत अंतर्गत सरडीहा गांव में एक हाथी ने भोजन की तलाश में गांव आकर कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही