Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के डुमुरडीहा गांव में विगत रात एक हाथी ने प्रवेश कर जमकर उतपात मचाया. हाथी ने गांव के भादु मुर्मू,अनिल नायक और अरुण नामक के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी द्वारा घरों को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया शिव चरण हांसदा वनरक्षी भादु राम सोरेन के साथ गांव पहुंच कर क्षतिपूर्ति का आकलन किया. मुखिया ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा फार्म उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-teachers-and-teachers-practiced-yoga-in-baranata-complex/">चाकुलिया
: बरानाटा संकुल में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने किया योगाभ्यास मुखिया ने विभाग से आग्रह किया कि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों मुआवजा राशि दी जाए. वहीं मुखिया ने वन कर्मियों से हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की बात कही. ताकि हाथी से किसी को किसी प्रकार का नुकसान ना हो. मौके पर ग्राम प्रधान यादु नाथ मुर्मू, लालू हांसदा, राम मुर्मू, सालखन हेम्ब्रम, तरुण चौधरी,अजय नायेक,अकिल सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
चाकुलिया : डुमुरडीहा गांव में हाथी ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त

Leave a Comment