Search

चाकुलिया : मयूरनाचनी में हाथी ने युवक को पटक कर मार डाला

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : कुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत अंतर्गत मयूरनाचनी गांव में विगत रात्रि लघु शंका करने के लिए घर के बाहर निकले सबन बास्के 27 नामक युवक को जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह विधायक समीर कुमार महंती गांव पहुंचे. लाश को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ied-found-at-night-in-the-mountainous-area-on-the-way-from-ichagoda-to-gowai/">चाईबासा

: इचागोड़ा से गोवई जाने वाले रास्ते में पहाड़ी क्षेत्र में रात को मिला आईईडी
वन विभाग के पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे हैं. पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई है और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. पिछले एक माह के दौरान हाथी के हमले से मौत होने की यह चौथी घटना है, जबकि उक्त 1 माह के दौरान जंगली हाथियों ने 2 महिला समेत सात लोगों को लोगों को जख्मी किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//