Search

 
 
 

चाकुलिया : नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव, कई जगह दीवार को तोड़ा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथी ना सिर्फ गांवों में ही उत्पात मचा रहे हैं. वरन नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में भी रोजाना उत्पात मचा रहे हैं. विगत रात्रि बाजार क्षेत्र में घुस आए कई जंगली हाथियों ने कई मोहल्लों में उपद्रव मचाया. कई लोगों के घरों की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र के लोग भी अब शाम होने के बाद हाथियों से खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chakulia-Divar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-ate-mid-day-meal-rice-in-purnapani-primary-school/">चाकुलिया

: पूर्णापानी प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का चावल खा गए हाथी
विगत रात हाथियों ने वार्ड नंबर 12 के दीघी गांव निवासी देवीलाल सोरेन के घर की लगभग 50 फीट लंबी चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. इस गांव से सटे जंगलों में कई जंगली हाथी मौजूद हैं. शाम होते ही उक्त हाथी जंगल से निकलकर उपद्रव मचाने लगते हैं. हाथियों ने वार्ड नंबर 11 स्थित सिद्धेश्वर सिंह के घर की चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया है. प्रखंड कार्यालय से सटे वार्ड नंबर 10 के बाजपेई नगर में भी एक हाथी घुस आया था. हवाई पट्टी से सटे बीड़ी बस्ती और नागानल कॉलोनी के लोग रात में हाथियों के डर से सो नहीं पा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही