Search

चाकुलिया : कालियाम में शौच के लिए निकली महिला को हाथी ने पटका, मौत

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे शौच करने के लिए अपने घर से निकली अविवाहित महिला प्रभाती कर (42) की हाथी के हमले से मौत हो गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है. पंचायत के मुखिया दासो हेम्ब्रम ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है. जानकारी के मुताबिक प्रभाती कर सुबह में शौच करने के लिए अपने घर से निकली थी. इसे भी पढ़ें : दक्षिणी">https://lagatar.in/tornado-rains-in-southern-brazil-three-killed-12-still-missing/">दक्षिणी

ब्राजील में तूफान-बारिश का कहर, तीन की मौत, 12 अब भी लापता
इसी दौरान घर के पास झाड़ियों में खड़े एक हाथी ने उस पर हमला बोल दिया और पटक कर मार डाला. जानकारी हो कि विगत एक माह के दौरान चाकुलिया वन क्षेत्र के चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ में जंगली हाथी ग्रामीणों की मौत होने और घायल होने का सिलसिला जारी है. इस दौरान हाथी के हमले से यह चौथी मौत है. जबकि इस दौरान जंगली हाथियों ने दो महिला समेत पांच लोगों को जख्मी किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp