Search

चाकुलिया : अनाज खाने के लिए हाथी ने एसएफसी गोदाम का गेट तोड़ने का किया प्रयास

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी चारा और पानी के लिए भटक रहे हैं. गांव ही नहीं बाजार क्षेत्र भी अब हाथियों से सुरक्षित नहीं है. विगत रात्रि दो जंगली हाथी नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम के पास आ पहुंचे और अनाज खाने के लिए गोदाम के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया. इससे दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ. हाथी दरवाजा तोड़ने में नाकाम रहे, इसलिए अनाज नहीं खा पाए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-waste-management-plant-will-be-built-in-khairbani-with-78-crores-agreement-will-be-done-today/">आदित्यपुर

: 78 करोड़ से खैरबनी में बनेगा कचरा प्रबंधन प्लांट, आज होगा एग्रीमेंट
जानकारी के मुताबिक रात में दो जंगली हाथी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में घुस आए थे. उक्त हाथी हवाई पट्टी क्षेत्र से आए थे. ज्ञात हो कि नगर पंचायत के नया बाजार में स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में भी जंगली हाथियों ने एक सप्ताह तक उत्पात मचाया था. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-income-tax-raid-on-premises-linked-to-dmk-minister-balaji-news-of-clash-between-workers-and-it-officials/">तमिलनाडु

: DMK मंत्री बालाजी से जुड़े परिसरों पर आयकर की रेड, कार्यकर्ताओं और आईटी अधिकारियों के बीच झड़प की खबर
गुरुवार की शाम को गौशाला से हाथियों को कड़ी मशक्कत के बाद खदेड़ा गया. इसके पूर्व जंगली हाथी कई मौकों पर बाजार क्षेत्र में प्रवेश कर उत्पात मचा चुके हैं. हाथियों के कारण बाजार क्षेत्र के लोग भी दहशत में हैं. खासकर बीड़ी बस्ती स्वर्णरेखा कॉलोनी और नागानल कॉलोनी के ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//