Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मौराबांधी में हाथी ने किराना दुकान में तोड़फोड़ की, भारी नुकसान

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मौराबांधी गांव में गुरुवार की रात रामलाल नामक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है. हाथी ने सानंद बेरा की दुकान को तोड़ दिया. दुकान में रखे तेल को नष्ट कर दिया. हाथी ने दुकान में रखे मूढ़ी समेत अन्य सामान को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथी द्वारा दुकान तोड़े जाने से सानंद बेरा को करीब 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. तोड़फोड़ करने के बाद हाथी पास के जंगल में चला गया. ज्ञात हो कि यह गांव चारों ओर से साल के जंगल से घिरा हुआ है. यहां अक्सर जंगली हाथी उपद्रव मचाते हैं. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/if-there-is-voting-in-no-confidence-motion-presented-against-modi-government-in-parliament-then-ysr-congress-will-vote-against-it/">संसद

में मोदी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग हुई, तो YSR Congress खिलाफ में वोट डालेगी

खड़ियाडांगा टोला में हाथी ने घर तोड़ा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Khadiyadanga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर, मटियाबांधी पंचायत के बासाडीहा गांव के खड़ियाडांगा टोला में गुरुवार की रात करीब 10 बजे हाथी ने देवेंद्र महतो के घर को तोड़ दिया. ग्रामीणों के मुताबिक तीन हाथियों का दल रात्रि करीब 10 बजे टोला में घुस आया था. हाथी पास के ही जंगलों में हैं. इस कारण ग्रामीण भयभीत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही