Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जमुआ में हाथियों ने एक घर तोड़ा, विद्यालय पर भी धावा बोला

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है. प्रतिदिन जंगली हाथी किसी न किसी गांव में उत्पात मचा रहे हैं. शनिवार की भोर करीब चार बजे हाथियों ने जमुआ गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने रासमनी मुंडा के घर को तोड़कर करीब एक क्विंटल चावल खा लिया. परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. हाथियों के कारण जीना मुहाल हो गया है. कब किसकी जान चली जाएगी कहना मुश्किल है. इसे भी पढ़ें : शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में

जमुआ मध्य विद्यालय में भी तोड़फोड़ की

[caption id="attachment_366418" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jamua-school.jpg"

alt="" width="600" height="858" /> हाथी द्वारा तोड़ा गया स्कूल का दरवाजा.[/caption] हाथियों ने जमुआ मध्य विद्यालय में भी तोड़फोड़ की है. हाथियों ने जमुआ मध्य विद्यालय भवन के एक कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया. हाथियों ने एमडीएम का चावल खाने के लिये विद्यालय के रसोई घर का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया. लेकिन तब तक ग्रामीण जुट गए और हाथियों को किसी तरह भगाने में सफल रहे. जंगली हाथियों के कारण बच्चे भी स्कूल जाने में डर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकलकर गांव में घुस आते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-giving-a-feast-to-the-damaged-ghaghra-culvert-accident/">मनोहरपुर

: क्षतिग्रस्त घाघरा पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही