Search

 
 
 

चाकुलिया : जमुआ में हाथियों ने मचाया उत्पात

 
chakuliya : चाकुलिया में जंगली हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है. विगत रात्रि हाथियों ने जमुआ गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गणेश मुंडा के घर को तोड़कर करीब एक क्विंटल चावल और एक क्विंटल धान खाया. परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. हाथियों ने पंचायत सचिवालय और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जमुआ मध्य विद्यालय में भी हाथी ने तोड़फोड़ की है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-minister-reached-to-meet-former-mla-arvind-singh-health-was-bad-did-not-meet-banna/">आदित्यपुर

: पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, तबीयत खराब थी नहीं मिले बन्ना से

एक दर्जन से अधिक हाथी शरणागत

[caption id="attachment_347929" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chakuliya1.jpg"

alt="" width="600" height="348" /> हाथियों ने गणेश मुंडा का घर तोड़ा.[/caption] हाथियों ने जमुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन की खिड़की को तोड़कर मध्यान भोजन के लिए रखा गया करीब एक क्विंटल चावल खाया. जंगली हाथियों के कारण ग्रामीण दहशत में हैं. जमुआ गांव के आसपास के जंगल में एक दर्जन से अधिक हाथी शरणागत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकलकर गांव में घुस आते हैं. हाथियों के कारण जीना मुहाल हो गया है. कब किसकी जान चली जाएगी ये कहना मुश्किल है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही