Search

 
 
 

चाकुलिया : हाथियों ने मौरबेड़ा गांव में मचाया उत्पात, दो घर तोड़े

 
Ghatshila : चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उपद्रव बदस्तूर जारी है. हाथियों के कारण ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव में 29-30 मई की रात जंगली हाथियों का एक दल आ पहुंचा और उपद्रव मचाया.  हाथियों के आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. जंगली हाथियों ने राम मुर्मू और धारी मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. विदित हो कि इस गांव के चारों ओर घने जंगल हैं. सूचना पाकर विधायक समीर कुमार महंती सोमवार की सुबह मौरबेड़ा गांव पहुंचे और दोनों प्रभावित परिवार से मिल कर स्थिति का आकलन किया और वन क्षेत्र पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर मुआवजा देने की बात कही. विधायक ने दोनों प्रभावित परिवार की  घर की मरम्मत करने के लिए आर्थिक मदद की. मौके पर विशाल बारीक,मिथुन कर, बुधुराम बास्के ओर ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-national-president-jp-nadda-will-come-to-ranchi-on-june-5/">चाईबासा

: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच जून को आएंगे रांची
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही