Search

 
 
 

चाकुलिया : खतरनाक साबित हो सकता है हाथियों का रेलवे ट्रैक पार करना

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के कोकपाड़ा और पश्चिम बंगाल के गिधनी वन क्षेत्र के बीच रेलवे ट्रैक को अक्सर जंगली हाथियों का झुंड पार करता है. यह कभी भी किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकता है. मंगलवार को चाकुलिया के सुनसुनिया जंगल के बीच कई जंगली हाथियों को रेलवे ट्रैक पार करते देखा गया. ज्ञात हो कि चाकुलिया वन क्षेत्र के धालभूमगढ़ से लेकर पश्चिम बंगाल के गिधनी स्टेशन तक कई जगहों पर साल के घने जंगलों से होकर रेलवे का अप और डाउन लाइन गुजरा है. इस इलाके को एलीफेंट जोन के रूप में जाना जाता है. इसी इलाके में जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पार करते हैं. इसे भी पढ़ें : मथुरा">https://lagatar.in/major-accident-averted-at-mathura-railway-station/">मथुरा

रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन 
रेलवे ट्रैक के किनारे के साल जंगलों में जंगली हाथी शरण लेते हैं. अक्सर जंगली हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक को पार करता है. इस दौरान कभी भी किसी मालगाड़ी या फिर यात्री ट्रेन की चपेट में आकर जंगली हाथियों की मौत हो सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसके बावजूद रेल प्रशासन और वन विभाग ने किसी रणनीति के तहत कोई योजना नहीं बनाई है. अलबत्ता, रेलवे ट्रैक के किनारे के जंगलों में जंगली हाथियों के रहने की सूचना पाकर रेलवे द्वारा ट्रेन की गति धीमी कर दी जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही