Search

 
 
 

चाकुलिया : कालापाथर गांव में हाथियों ने फसल को रौंदा, दहशत में हैं ग्रामीण

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के कालापाथर गांव में विगत रात हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने खेत में खड़ी मकई, धान,झिंगा, बरबट्टी की फसलों को खाकर और पैरों से रौंदकर फसल को नष्ट कर दिया. किसानों ने कहा कि हाथियों ने गांव में 7-8 एकड़ भूमी पर तैयार फसलों को नष्ट कर दिया है. इससे किसानों को 80- 90 हजार रूपए के नुक्सान हुआ है. हाथियों द्वारा फसल नुकसान करने की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा और वन विभाग के वनरक्षी सुजीत हांसदा गांव पहुंचे और क्षतिपूर्ति का आकलन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-worship-of-maa-sambaleshwari-performed-on-nuakhai-festival-in-bhalubasa/">जमशेदपुर

: भालुबासा में नुआखाई पर्व पर की गई मां संबलेश्वरी की पूजा अर्चना
हाथियों ने किसान सनत कुमार पाल, शशांक पाल, गौर हरि पाल ,महादेव पाल, विश्वनाथ ,मुरली माईती, शिव शंकर पाल, देवी दत्त समेत अन्य किसानों की फसल को नष्ट किया है. मुखिया ने वनकर्मी से कहा की जल्द से जल्द सभी किसानों को वन विभाग क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करे. ग्रामीणों के मुताबिक 15 की संख्या में जंगली हाथी पास के जंगल में हैं. शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकलकर उत्पात मचाने लगते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही