Search

 
 
 

चाकुलिया : हाथियों ने कोलबादिया में धान के बिचड़ों को रौंदा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया गांव में विगत रात्रि जंगली हाथियों के एक दल ने खेतों में धान के बीचड़े को खाकर और कुचल कर नष्ट कर दिया. इससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है. खबर मिलने पर रविवार को विधायक प्रतिनिधि राकेश महंती कोलबादिया गांव पहुंचे और क्षतिपूर्ति का जायजा लेकर ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराया. साथ ही रेंजर दिग्विजय सिंह को दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द मुआवजा राशि का भुगतान करने की बात कही. मौके पर प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, पंसस प्रतिनिधि जगदीश गोप, राजु कर्मकार, गौतम शर्मा, राजाराम गोप, सुपाई मुर्मू, सोमनाथ मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [caption id="attachment_708516" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/hathi-utpat-3-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-multi-stake-holder-consultation-program-organized/">चाईबासा

: जिला स्तरीय मल्टी स्टेक होल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही