Search

 
 
 

चाकुलिया : मुख्य सड़क पर उभरे गड्ढे दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास मुख्य बाजार सड़क पर उभरे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं. यह सड़क चाकुलिया को बहरागोड़ा के मटिहाना में राष्ट्रीय उच्च पद संख्या 49 से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है. फिर भी स्टेशन के पास सड़क पर उभरे कई गड्ढों में नालियों का पानी जमा हो गया है. इससे दुर्गंध भी फैल रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dalsa-secretary-inspected-legal-aid-clinic-in-mandal-jail/">चाईबासा

: डालसा सचिव ने मंडल कारा में लीगल एड क्लिनिक का किया निरीक्षण
विदित हो कि भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से यह सड़क धीरे-धीरे टूटती जा रही है. इस सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कई बार प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में मांग की. परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई. अगर इन गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. गड्ढों का आकार धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही