Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मुख्य सड़क पर उभरे गड्ढे दे रहे है दुर्घटना को आमंत्रण

Advertisement
Advertisement
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित मुख्य बाजार सड़क पर भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास उभरा गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. वर्षा के पानी से गड्ढा भर गया है. इसकी मरम्मत की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हो रही है. भारी वाहनों के परिचालन से यह गड्ढा और बड़ा होता जा रहा है. इसके कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. इसी जगह पर सड़क के किनारे शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थापित है. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-mla-inaugurated-chief-minister-sona-sabran-yojana/">गुड़ाबांदा

: विधायक ने मुख्यमंत्री सोना सबरन योजना का किया शुभारंभ

सुभाष चौक सड़क दलदल में तब्दील

[caption id="attachment_712866" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/subhash-chook-daldal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर दलदल.[/caption] इसी तरह नया बाजार में ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक के पास भी सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है. यहां पर सड़क दलदल में तब्दील हो गई है. यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ज्ञात हो कि भारी वाहनों के परिचालन के कारण यह मुख्य सड़क कई जगह पर टूट गई है. स्थानीय लोग इस मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन बंद करने के लिए महीनों से मांग कर रहे हैं. परंतु कोई पहल नहीं की जा रही है. भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से ही मुख्य सड़क की स्थिति बदहाल होती जा रही है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-sido-kanhu-youth-sports-club-committee-constituted/">नोवामुंडी

: सिदो कान्हू युवा खेल क्लब कमेटी का किया गया गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही