: सीलडूंगरी गांव से प्रतिबंधित मांस के साथ बंगाल के युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
बहरागोड़ा में भी रोजगार मेला लगेगा - विधायक
[caption id="attachment_584176" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="182" /> रोजगार मेला में उपस्थित युवक-युवतियां.[/caption] समारोह में विधायक समीर महंती ने कहा कि रोजगार मेला का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ना है. विधायक ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की सरकार राज्य का विकास कर रही है. सरकार ने हर वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार देने का काम किया है. हेमंत सोरेन बेहतरीन सोच के साथ राज्य का विकास कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि जल्द ही बहरागोड़ा में भी रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. समारोह में नियोजन पदाधिकारी बम बेजू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि नियोजनालय के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के साथ युवाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देकर उन्हें लाभान्वित किया जाता है. युवा नियोजनालय से संबंध बनाकर अपना भविष्य को उज्वल बनाएं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-villagers-caught-bengal-youth-with-banned-meat-from-sealdungari-village/">घाटशिला
: सीलडूंगरी गांव से प्रतिबंधित मांस के साथ बंगाल के युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विधायक ने चयनित युवक-युवतियों को दिया नियुक्ति पत्र
बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्थानीय क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिले. समारोह को प्रमुख धनंजय करुणामय,मुखिया साहेबराम मांडी ने भी संबोधित किया. समारोह के अंत में चयनित युवक - युवतियों को नियुक्त पत्र विधायक के हाथों दिया गया. इस अवसर पर समीर दास,गौतम दास, विशाल बारिक,राजा बारिक, बलराम महतो, मुखिया मंजु टुडू,पंसस बुबाई दास,निर्मल महतो, राकेश महंती,शुभदीप दास,राजा राम गोप, राहुल महतो,उपेन महतो,राजू कर्मकार,रसीद खान समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-wrote-a-letter-to-the-civil-aviation-minister/">जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ने नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र [wpse_comments_template]

Leave a Comment