Search

 
 
 

चाकुलिया : जामडोल में ऊर्जा मेला आयोजित, उपभोक्ताओं के बीच 43 एलईडी बल्ल बांटे गए

 

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के मालकुंडी पंचायत के जामडोल में शनिवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल द्वारा उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. पदाधिकारियों द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने और नए संयोजन हेतु जानकारी देने समेत अन्य समस्याओं का निष्पादन किया गया. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बीच 43 एलइडी बल्ब का वितरण किया गया. मौके पर सहायक अभियंता शिव नंदन महतो, प्रधान लिपिक आनंद बारला, किशोर लोचन बारीक समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-energy-fair-organized-in-electricity-department-consumers-of-rural-areas-participated/">चाईबासा

: विद्युत विभाग में लगा ऊर्जा मेला, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने लिया भाग

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही