Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया के उद्यमियों ने अनियमित बिजली आपूर्ति पर चिंता जताई, कहा-स्थिति नहीं सुधरी तो उद्योग चलाना मुश्किल

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित धर्मशाला में शुक्रवार को झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रांची के पदाधिकारियों ने चाकुलिया के उद्यमियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष फिलिप मैथ्यू ने की. बैठक में चाकुलिया के उद्यमियों ने यहां व्याप्त अनियमित बिजली की समस्या पर चिंता जताई. उद्यमियों ने कहा कि चाकुलिया में अनियमित बिजली आपूर्ति से उद्योगों को संचालित करना मुश्किल हो रहा है. अनियमित बिजली आपूर्ति यहां के उद्योगों के विकास में बाधक बनी है.

गलत बिजली बिल से भी उद्यमी परेशान

उद्यमियों ने कहा कि बिजली विभाग गलत बिजली बिलिंग करने से भी बाज नहीं आ रहा है. कई मिल मालिक गलत बिलिंग के कारण परेशानी में पड़े हैं. इसमें सुधार नहीं हुआ तो यहां के उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यहां के उद्यमियों को भरोसा दिया कि इस मसले पर वे विद्युत विभाग के बोर्ड में विचार विमर्श करेंगे. जिससे यहां की स्थिति में सुधार हो सके. बैठक में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार खेमका, सचिव अंजय पचेरीवाल, संयुक्त सचिव रणधीर कुमार शर्मा विनोद, कुमार अग्रवाल, चाकुलिया लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दुर्गादत्त लोधा, गणेश प्रसाद रुंगटा, दीपक झुनझुनवाला, विनय कुमार रुंगटा, श्याम सुंदर शर्मा, विकास कुमार अग्रवाल, संजय कुमार लोधा, सुभाष कुमार लोधा, विजय कुमार अग्रवाल, केशव रुंगटा समेत अन्य कई उद्यमी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही