Search

 
 
 

चाकुलिया : दिव्यांग बच्चों की जांच व उपकरण वितरण शिविर आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) :  चाकुलिया के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता जांच सह उपकरण वितरण समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसई नीतू कुमारी उपस्थित थीं. समारोह में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे दिव्यांग बच्चों की जांच की गई. इस अवसर पर एक व्हील चेयर, कान के छह मशीन, दो सीपी चेयर, मानसिक रूप से बीमार 10 बच्चों को एमएसआईडी कीट, दो रोलेटर समेत कुल 32 दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न उपकरण का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-social-worker-gave-cooperation-amount-to-the-administration-to-install-cctv-in-the-city/">चक्रधरपुर

: शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए समाजसेवी ने प्रशासन को दी सहयोग राशि+
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/chakulia-camp-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास

समारोह को संबोधित करते हुए डीएसई नीतू कुमारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य उनकी शारीरिक समस्याओं को दूर करना और उन्हें अवसर प्रदान करना है, ताकि वे भी शिक्षित होकर आगे बढ़ सके. उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षक समय-समय पर उनके आवास पर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें. मौके पर डीईईओ नंद किशोर तिवारी, आईडी कोऑर्डिनेटर उमेश मिश्रा, रिसोर्स टीचर पोल अब्राहम, श्वेता कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही