Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के कानीमहुली गांव की कल्याणी टुडू एक गरीब और साधारण सी आदिवासी महिला है. परंतु स्वच्छता के प्रति असाधारण कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में एक मिसाल और प्रेरणा स्रोत बन गयी है. कानीमहुली हॉल्ट पर नि:शुल्क और निस्वार्थ भाव से रोजाना सफाई करती है. इस हॉल्ट पर रेल प्रशासन ने सफाई कर्मी की व्यवस्था नहीं की है. परंतु कल्याणी टुडू टिकट काउंटर भवन तथा उसके आसपास दिन भर में कई बार सफाई करती है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-lack-of-passenger-facilities-at-kanimahuli-halt-in-beautification/">चाकुलिया
: सौंदर्यीकरण की बयार में कानीमहुली हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का टोटा
: थाना से सटे राशन दुकान से चोर 50 हजार नगदी व महंगे सामान उड़ा ले गए
: सौंदर्यीकरण की बयार में कानीमहुली हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का टोटा [wpse_comments_template]
: सौंदर्यीकरण की बयार में कानीमहुली हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का टोटा
घर चलाने के लिए होटल भी चलाती है
कल्याण टुडू के पति अर्जुन कुमार टुडू इस हॉल्ट के टिकट बाबू हैं. यानी कि टिकट काटने का काम कमीशन पर वर्षों से करते आ रहे हैं. इसलिए आसपास के गांव के लोग उन्हें टिकट बाबू कहते हैं. इस हॉल्ट पर टिकटों की बिक्री काफी कम होती है. इसलिए उन्हें महीना में औसतन 3500 से 5000 हजार रुपये कमीशन के रूप में मिलते हैं. इसमें परिवार चलाना मुश्किल है. सो कल्याणी टुडू ने हॉल्ट के पास एक झोपड़ीनुमा होटल खोल रखा है. वह खुद ही होटल संभालती है. इससे थोड़ी बहुत कमाई हो जाती है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-thieves-took-away-50-thousand-cash-and-expensive-items-from-the-ration-shop-adjacent-to-the-police-station/">आदित्यपुर: थाना से सटे राशन दुकान से चोर 50 हजार नगदी व महंगे सामान उड़ा ले गए
रेल प्रशासन इन्हें सफाई कर्मी के रूप में बहाल करे
पति के कहीं जाने पर टिकट काटने का काम भी करती है. कल्याणी टुडू स्वच्छता प्रति सजग है. तभी तो वह एक साल से नवनिर्मित टिकट काउंटर भवन की नियमित रूप से दिन में तीन बार सफाई करती है. इसके लिए उसे पैसे नहीं मिलते हैं. वह कहती है कि जब इसी हॉल्ट से परिवार चलता है तो फिर इसकी साफ-सफाई करना उसका दायित्व है. उसने कहा कि टिकट काउंटर के आसपास अनेक वृक्ष हैं. इसलिए पत्ते झड़ कर गिरते हैं और गंदगी फैलती है. कल्याणी टुडू ने कहा कि अगर रेल प्रशासन उसे सफाई करने के एवज में मजदूरी का भुगतान करे तो वह और बेहतर तरीके से साफ सफाई का काम करेगी. रेल प्रशासन उसे सफाई कर्मी के रूप में बहाल करे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-lack-of-passenger-facilities-at-kanimahuli-halt-in-beautification/">चाकुलिया: सौंदर्यीकरण की बयार में कानीमहुली हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का टोटा [wpse_comments_template]
Leave a Comment