Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शिशु विद्या मंदिर में 10वीं कक्षा के भैया-बहनों को दी विदाई

Chakulia : चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को कक्षा 10 वीं के भैया - बहनों को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. सभी भैया - बहनों को विद्यालय प्रबंधन समिति और कक्षा नवम के विद्यार्थियों द्वारा उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला ने कहा कि शिक्षा जरूरी है. शिक्षा ही बेहतर इंसान बनाती है और समाज तथा देश के मार्ग को प्रशस्त करती है. विद्यार्थी एकाग्रता रखते हुए एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें तो सफलता उनके कदम चूमेगी. सभी विद्यार्थी विद्यालय में मिले अनुशासन और संस्कार के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ें और मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि अच्छे संस्कार भी दिया जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-10th-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congress-party-protested-in-front-of-sic-bhawan-against-the-capitalist-policies-of-the-central-government/">चाईबासा

: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने एसआईसी भवन के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन
सभी अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त कर समाज में अपना और विद्यालय का नाम रोशन करें. शिक्षक देश और राष्ट्र के निर्माता हैं तो विद्यार्थी देश के भविष्य हैं. सभी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ एक अच्छा इंसान बनें और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. समारोह को आचार्य गोरहरी दास, राजीव रंजन शर्मा, मनोज कुमार, रामाकांत शुक्ला, दिनेश सिंह, आलोक लोधा, अमित भारतीय, लक्ष्मी नारायण दास समेत अन्य ने भी संबोधित किया. समारोह के पूर्व कक्षा नवम की बहनों ने मां भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अंत में नवम के भैया बहनों ने 10 वीं के भैया - बहनों को उपहार देकर और गुलाब फूल देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय से विदाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही