Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जयनगर के पास यूकेलिप्टस और साल जंगल में लगी भीषण आग

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत अंतर्गत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जयनगर और सालगड़िया गांव के पास यूकेलिप्टस और साल के जंगल में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई. इससे दोनों गांव में अफरा-तफरी मच गई. इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. इसके बाद सूचना बहरागोड़ा में अग्निशमन केंद्र को दी गई. वहां से दमकल भी आ पहुंचा. परंतु इसके पूर्व ही ग्रामीणों ने आग बुझा दी. ग्रामीणों के मुताबिक जंगल में अचानक ही आग लग गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-appeal-to-celebrate-holi-and-shab-e-barat-peacefully/">आदित्यपुर

: होली और शब-ए-बारात शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

अग्निशमन केंद्र की स्थापना जरूरी

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. आसपास के ग्रामीणों की तत्परता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू जा सका. इधर, कुचियाशोली पंचायत के भद्रडांगा के पास भी झाड़ियों में भीषण आग लग गई थी. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी ने कहा कि क्षेत्र में आग लगी की घटनाएं बढ़ गई हैं. इसलिए चाकुलिया प्रखंड में अग्निशमन केंद्र की स्थापना जरूरी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही