Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मौरबेड़ा के पास जंगल में लगी भीषण आग

Chakulia : चाकुलिया के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार से ही जमुआ और उसके आसपास के इलाकों के जंगलों में आग जल रही है. गुरुवार दोपहर में बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा के पास सड़क के किनारे की झाड़ियों और जंगल में भीषण आग लग गई. आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और सड़क के किनारे झाड़ियों में लगी आग को बुझा दी. इसके कारण आग गांव तक नहीं पहुंच पाई. सूचना पाकर वन कर्मी भी पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए हैं. जमुआ, राजाबासा और माचाडीहा गांव के पास के जंगलों में लगी आग से भारी नुकसान हुआ है. इस इलाके के जंगलों में वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया था. ग्रामीणों के मुताबिक कई जगहों पर रोपे गए हजारों पौधे आग से जल गए हैं. जंगल में छोटे-छोटे वन्य प्राणियों की मौत भी हुई. जंगल में वीरानी छा गई है. [caption id="attachment_569932" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-Mourbeda-AAG-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जंगल में लगी आग को बुझाते वनकर्मी.[/caption] इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-held-a-meeting-with-branch-managers-of-all-banks/">बहरागोड़ा

: सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ पुलिस ने की बैठक

माचाडीहा में बांस के बागान में लगी आग

[caption id="attachment_569934" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-Mourbeda-AAG-3.jpg"

alt="" width="600" height="324" /> बांस के बागान में लगी आग बुझाई गई.[/caption] इधर, बुधवार को माचाडीहा के पास जंगल में लगी आग रैयती जमीन पर स्थित बांस के बागान तक आ पहुंची और बांस में लग गयी. इसके कारण राखाल मुंडा, रविंद्र मुंडा और साकला सोरेन के बागान में बांस के सैकड़ों पेड़ झुलस गए. इसके कारण इन ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही