Search

 
 
 

चाकुलिया : सिमांतशोल में राशन डीलर के घर में लगी आग, घर के सामान व अनाज जलकर राख

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के सिमांतशोल गांव के शहीद मदन मोहन किस्कू के भाई शोभा राम किस्कू के घर में रविवार की दोपहर आग लग गई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आग से पूरा घर समेत उसमें रखे सभी समान व जन वितरण प्रणाली के तहत रखे अनाज भी जल गए. घटना तब हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था. आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीण जुटे और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो पाए. शोभा राम किस्कू पीडीएस दुकानदार भी है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-mp-reached-the-birth-anniversary-program-of-thakur-anukul-chandra/">बहरागोड़ा

: ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सांसदhttps://lagatar.in/bahragoda-mp-reached-the-birth-anniversary-program-of-thakur-anukul-chandra/">

class="aligncenter wp-image-552939 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/12rc_m_212_12022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दमकल नहीं होने से होती है परेशानी

सूचना पाकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद भी की. सरोज महापात्रा ने इस संबंध में दूरभाष पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर प्रभावित परिवार को प्रधानमंत्री आवास देने की बात कही. सरोज महापात्रा ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड में दमकल नहीं होने के कारण कहीं भी आग लगने पर बुझाने में परेशानी होती है और बहरागोड़ा से दमकल मंगाना पड़ता है. इस प्रखंड में एक दमकल की आवश्यकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही