Search

 
 
 

चाकुलिया : हवाई पट्टी पर झाड़ियों में धधक रही है आग, साल व काजू जंगल जलने का खतरा

 
Chakulia : चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र की झाड़ियों में शनिवार की सुबह से ही भीषण आग लगी है. पूरा इलाका धुंआ से भर गया है. लंबी-लंबी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है और छोटे-मोटे जीव झुलस रहे हैं. छोटे-मोटे पेड़ भी आग से झुलस रहे हैं. इस आग से हवाई पट्टी से सटे साल और काजू के जंगलों में भी आग लगने का खतरा बढ़ गया है. यह आग अगर काजू जंगलों तक पहुंच गई तो भारी नुकसान होगा. वैसे जनवरी माह में जंगल में लगी आग से अब तक काजू के सैकड़ों वृक्ष झुलस चुके हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-cashew-trees-started-laden-with-flowers/">चाकुलिया

: फूलों से लदने लगे काजू के वृक्ष

ऐसे में जंगली हाथी गांव की ओर आकर मचा सकते हैं उपद्रव 

जानकारी के मुताबिक हवाई पट्टी की झाड़ियों में किसी ने शनिवार की सुबह आग लगा दी. धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और फैलती जा रही है. हवाई पट्टी के आसपास साल और काजू के कई जंगल हैं. इन जंगलों में भी आग लगने की संभावना बढ़ गई है. हवाई पट्टी से सटे जंगलों में 15 से 20 जंगली हाथी भी शरणागत हैं. आग से इन हाथियों को भी नुकसान हो सकता है. आग के कारण जंगली हाथियों में भगदड़ की संभावना बढ़ गई है. ऐसे में जंगली हाथी गांव की ओर आकर भारी उपद्रव मचा सकते हैं. जंगल में लग रही आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के पास उचित संसाधन नहीं है. यहां के जंगलों में फायर लाइन का भी निर्माण नहीं हुआ है. इसके कारण जंगल में आग तेजी से फैलती है. अभी तो गर्मी ने दस्तक भी नहीं दी है. तब आग लगने का यह हाल है. जब गर्मी बढ़ेगी तब जंगल में आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-drinking-water-crisis-in-sabar-tola-of-shyamsundarpur/">चाकुलिया

: श्यामसुंदरपुर के सबर टोला में पेयजल संकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही