Search

 
 
 

चाकुलिया : गायत्री मंदिर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के गायत्री मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ. इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल हुए. महायज्ञ को जितेंद्र नाथ महतो, देवी महतो और काकुली महापात्रा ने संपन्न करवाया. श्रद्धालुओं ने हवन किया. महायज्ञ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ. महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर भात-दाल और सब्जी खाया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-tuibir-panchayat-mla-deepak-pidhi-laid-the-foundation-stone-for-road-construction/">चाईबासा

: तुईबीर पंचायत में विधायक दीपक बिरुवा ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास
इस अवसर पर राम प्रसाद लोधा, चैतन्य चरण महतो, फकीर चंद्र अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, अमित भारतीय, बबलू शुक्ला, अनिल भगत, गणेश डीडवानिया, देवेंद्र नाथ महतो, सहदेव नायक, राधानाथ नायक, सहदेव नायक, उषा महतो, जमुना नाथ, मोनी माला नाथ, आलो मोनी सीट, बिमल गोप, शशांक महतो, सत्यनाथ नायक, चंद्रदेव महतो, अश्विनी कुमार पाल, मिट्ठू मल्लिक, भीम नाथ, गौरी नाथ, अर्चना दास समेत सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही