Search

 
 
 

चाकुलिया : बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मुस्लिम बस्ती के पांच मजदूर आंशिक रूप से घायल

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : ओडिशा के बालेश्वर के पास शुक्रवार की शाम हुई ट्रेन दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार चाकुलिया के मुस्लिम बस्ती के पांच मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गए. सभी काम करने के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन से चेन्नई जा रहे थे. सभी युवा खड़गपुर स्टेशन से उक्त ट्रेन में सवार हुए थे. सभी को परिजन घर ले आए हैं. जानकारी के मुताबिक उक्त सभी मजदूर ईद के अवसर पर अपने घर आए थे. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शाहरुख (25), शैख शहीद (22), मोहर्रम अली (18), मेराज अंसारी (25) और अरबाज अंसारी (25) आंशिक रूप से घायल हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-tusk-elephant-roamed-all-night-in-bajpai-nagar/">चाकुलिया

: बाजपेई नगर में रात भर घूमता रहा दंतैल हाथी
उक्त मजदूर काम करने के लिए चेन्नई जा रहे थे. पांचों युवकों ने बताया कि वे उक्त ट्रेन में खड़गपुर से सवार हुए थे. सभी एस 2 बोगी में सवार थे. बालासोर के आगे जैसे ही ट्रेन पहुंची जोर का झटका हुआ. ट्रेन की बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वे सभी किसी तरह निकले और जिस मालगाड़ी से ट्रेन की टक्कर हुई थी, उसके डब्बा के ऊपर बैठ गए. काफी देर बाद उन्हें वहां के अस्पताल में लाया गया. सूचना पाकर मजदूरों के परिजन वहां पहुंचे और शनिवार सुबह सभी को चाकुलिया स्थित घर लाया गया. मोहम्मद शाहरुख का दाहिना पैर टूट गया है. वहीं अन्य युवकों को भी आंशिक चोट लगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही