Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु डाॅ. गोस्वामी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

Advertisement
Advertisement
Chakulia : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से प्रमुख स्वयंसेवी संगठन सिटीजन्स फाउंडेशन की ओर से आगामी चार सितम्बर को चाकुलिया प्रखंड के बरडीकानपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया जाएगा. इस स्वास्थ्य शिविर के प्रचार प्रसार के लिए डाॅ. गोस्वामी ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों बरडीकानपुर, बड़ामचाटी, मीनाबाजार, जामिरा, मधुपुर, भालुकनाला, कालापाथरा, लाउबेड़ा तथा दांड़िगा का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : निशिकांत,">https://lagatar.in/complaint-against-7-including-nishikant-kapil-mishra-manoj-tiwari-accused-of-pressurizing-airport-staff/">निशिकांत,

कपिल मिश्रा, मनोज तिवारी समेत 7 के खिलाफ शिकायत, एयरपोर्ट स्टाफ पर दबाव बनाने का आरोप

स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सक रहेंगे उपस्थित

डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि जमशेदपुर तथा आसपास के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी. स्वास्थ्य शिविर में सामान्य मेडिसिन, शल्य चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दन्त चिकत्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित कई अन्य चिकित्सक भाग लेंगे. डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-celebrating-two-days-bhado-sudi-chhath-festival-at-chavo-veero-temple/">चाकुलिया

: चावो वीरो मंदिर में दो दिवसीय भादो सुदी छठ उत्सव मना

इस गांव में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना अत्यंत आवश्यक

उन्होंने कहा कि चाकुलिया प्रखंड के अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहा है. यह गांव पहाड़ पर स्थित है. यहां स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना काफी आवश्यक है. जनसम्पर्क अभियान में डाॅ. गोस्वामी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, दिलीप महतो, चंडी चरण मुंडा, विकास महतो, शत्रुघ्न मुंडा, परिमल दास, चंडीचरण मुंडा, शत्रुघ्न मुंडा, शंकर सोरेन, शिवम् दे, अनुप दत्त, प्रकाश महतो, साहित सरदार, दुर्गा हांसदा, लस टुडू, डमन चंद्र सोरेन, मोहन गोप सम्मिलित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही