Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : हाथी व मानव के बीच द्वंद्व पर वन विभाग ने की कार्यशाला आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने मानव और हाथी के द्वंद पर कार्यशाला आयोजित कर एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003456472 का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती और विशिष्ट अतिथि डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विधायक समीर महंती ने कहा कि विचारों के आदान प्रदान से ही समस्या का समाधान होता है. वन विभाग ने शुक्रवार को टोल फ्री नंबर जारी कर लोगों को कुछ हद तक समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-kolkata-marathon-race-on-17th-december-registration-starts/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कोलकाता मैराथन दौड़ 17 दिसंबर को, निबंधन शुरू

जंगल के संरक्षण में विभाग का करें सहयोग

[caption id="attachment_765210" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Forest-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] ग्रामीण गांव में हाथी के आने की सूचना टोल फ्री नंबर पर विभाग को दें ताकि समय रहते विभाग के कर्मी आपके पास पहुंच कर सुरक्षा दे सकें. उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को चिन्हित कर हाथियों के अनुकूल वातावरण तैयार करें ताकि हाथियों का रूख गांव की और ना हो. इसके प्रति विभाग चिंतन मंथन कर कार्य करे. उन्होंने कहा कि विभाग स्थल का चयन कर हाथियों के लिए प्रर्याप्त योजनाएं बनाए. तालाब का निर्माण कराएं. वे सरकार और संबंधित मंत्री और पदाधिकारी से योजना को पारित कराने का काम करेंगे. विधायक ने लोगों से अपील की कि जंगल का संरक्षण कर अपने जीवन को सुरक्षित करने में विभाग को सहयोग करें. डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि इसके पूर्व भी दो बार हाथी-मानव द्वंद पर कार्यक्रम किया गया था. हाथियों के उपद्रव पर कैसे प्रतिबंध लगाया जाए, पर पंचायत के जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों द्वारा कई सुझाव दिए गए थे. एक टोल फ्री नंबर जारी करने का प्रस्ताव दिया गया था. जिस पर विभाग ने पहल करते हुए शुक्रवार को टोल फ्री नंबर जारी किया है. जल्द ही व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mother-of-shubham-who-died-in-muthoot-fincorp-robbery-case-gave-a-letter-to-dgp/">धनबाद

: मुथूट फिनकॉर्प डाका कांड में मृत शुभम की मां ने डीजीपी को दिया पत्र

वन विभाग ने इन लोगों को दी क्षतिपूर्ति

उन्होंने कहा कि ग्रामीण टोल फ्री नंबर पर हाथी के आने की सूचना विभाग को दें. मौके पर हाथी के हमले से घायल बहरागोड़ा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा निवासी गौरा मांडी को 95 हजार रुपए, चाकुलिया प्रखंड के सांपधरा गांव के मोतीलाल महतो को 86 हजार रुपए और हाथी के हमले से मृतक के आश्रित मयूरनाचनी निवासी लक्ष्मी मनी बास्के को 3.75 लाख, बहरागोड़ा के धोलाबेड़ा निवासी सांवरी मुर्मू को 3.75 लाख, चाकुलिया के कालियाम गांव निवासी वासुमती देवी को 3.75 लाख रुपए मुआवजा राशि की शेष राशि का चेक दिया गया. 199 किसानों के बैंक खातों में जंगली हाथियों द्वारा किए गए फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि 11.97 लाख रुपए दिए गए. मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया शिवचरण हांसदा, राधानाथ मुर्मू, हिरामनी हांसदा, दासो हेम्ब्रम, पंसस बुबाई दास, समीर दास, गौतम दास, बलराम महतो, राकेश महंती, निर्मल महतो समेत वन विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही