Search

चाकुलिया : जमुआ में रात भर हाथियों को खदेड़ती रही वन विभाग की टीम

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी कई दलों में बंट कर फैले हुए हैं. प्रत्येक दिन जंगली हाथी कहीं ना कहीं उत्पात मचा रहे हैं. जंगली हाथियों के कारण ग्रामीण इलाके में कर्फ्यू सा मंजर है. शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. बुधवार रात जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में 14 जंगली हाथियों का एक दल पहुंचा. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और मशाल जलाकर हाथियों को खदेड़ने में जुट गई. जंगली हाथियों को खदेड़ने में वन विभाग की टीम रात भर परेशान रही. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-no-one-is-taking-care-of-the-dependents-of-rit-deceased-employee-sitting-on-hunger-strike/">आदित्यपुर

: भूख हड़ताल पर बैठी आरआईटी मृतक कर्मी के आश्रितों का कोई नहीं ले रहा सुधि

हाथी प्रभावित गांव बना जमुआ

जानकारी हो कि जमुआ गांव साल के जंगलों से घिरा है. यहां अक्सर जंगली हाथी आते रहते हैं. यह गांव एक प्रमुख हाथी प्रभावित गांव बन गया है. प्रत्येक वर्ष यहां जंगली हाथी ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. इधर, चाकुलिया की हवाई पट्टी के जंगल में भी कई हाथियों के होने की सूचना है. वन विभाग क्विक रिस्पांस टीम हाथियों को खदेड़ने में परेशान है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dead-body-of-a-person-found-under-vinjay-river-bridge-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर

: विंजय नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp