Search

 
 
 

चाकुलिया: ट्रेन से जंगली हाथियों की सुरक्षा के लिये बाड़, अंडरपास, ट्रेंच का प्रस्ताव भेजेगा वन विभाग

 
Ghatshila: चाकुलिया वन क्षेत्र में धालभूमगढ़ स्टेशन से लेकर कानीमहुली हॉल्ट तक घने जंगलों से रेलवे के अप और डाउन लाइन गुजरे हैं. यह क्षेत्र एलीफेंट जोन के रूप में जाना जाता है. जंगली हाथी जंगलों से निकलकर अक्सर रेलवे ट्रैक को पार करते हैं. इसके कारण जंगली हाथियों को ट्रेन की चपेट में आने और ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है. हाथियों की सुरक्षा के लिये वन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार अंडर पास बनवाने, बाड़ लगवाने और हाथी निरोधक ट्रेंच खुदवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cyclist-going-on-duty-was-crushed-by-an-uncontrolled-trailer-died-on-the-spot-driver-absconded/">आदित्यपुर

: ड्यूटी जा रहे साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

जगह चिन्हित किए जा रहे हैं: वन क्षेत्र पदाधिकारी

चाकुलिया के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि इसके लिये जगह चिन्हित किए जा रहे हैं. धालभूमगढ़ प्रखंड में मनिकाबेड़ा जंगल के पास, चाकुलिया में सुनसुनिया जंगल के पास, जुगीतुपा जंगल के पास समेत अन्य कई स्थान है जहां से जंगली हाथी रेलवे ट्रैक को पार करते हैं. विदित हो कि वर्ष 2020 में चाकुलिया के सुनसुनिया जंगल के पास ट्रेन की चपेट में आने के कारण एक जंगली हाथी की मौत हो गई थी. जानकारी हो कि इन दिनों चाकुलिया वन क्षेत्र में करीब 50 जंगली हाथी अलग-अलग दल में  बंट कर घूम रहे हैं. इसे भी पढ़ें: कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-advice-to-jmm-neither-30-nor-17-can-run-coalition-government-in-jharkhand/">कांग्रेस

की JMM को नसीहत, ना 30 और ना 17 से चल सकती है झारखंड में गठबंधन सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही