Search

चाकुलिया : वनरक्षियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : झारखंड राज्य वन सेवा संघ के आह्वान पर चाकुलिया के वनरक्षियों ने मंगलवार को कार्यालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस मौके पर वनरक्षियों ने नारेबाजी की. वनरक्षी प्रदर्शन के दौरान वन क्षेत्र कर्मी संवर्ग नियुक्ति नियमावली 2014 अलाभकारी संशोधन बंद करो, झारखंड राज्य वन सेवा वनपाल के पद पर सीधी नियुक्ति की साजिश बंद करो सहित अन्य नारे लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-1385-students-included-in-the-excellent-school-entrance-examination-of-the-district/">चाईबासा

: जिले के उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 1385 विद्यार्थी शामिल

नियुक्ति नियमावली के आधार पर ही दें प्रोन्नति

संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि हम लोगों के नियुक्ति नियमावली के आधार पर ही प्रोन्नति दें. अन्यथा आगे चलकर और जोरदार आंदोलन किया जाएगा. विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कल्याण प्रसाद महतो, उत्तम भकत, विप्लव कुमार, भादु राम सोरेन, किरण मंडल, अनूप बेरा, सुकलाल टुडू, मुकेश गोराइ, कृष्ण कुमार टुडू, अजीत मुर्मू, शिव चरण हेंब्रम, चितरंजन टूडू, किशोर करण महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp