Search

चाकुलिया : शांति देवी सरस्वती विद्या मंदिर में बाल भारती का गठन

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक के निर्देशानुसार बालभारती का गठन किया गया. विद्यालय में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत बाल भारती के पदाधिकारियों का मत देकर चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष पद पर देव नाथ दास सफल रहे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए आदिति सिंह विजयी हुई. सचिव पद के लिए बंटी दास एवं सह सचिव निशा सिंह बने. सेनापति के लिए नरेंद्र दास एवं सह सेनापति ध्रुवजीत बारिक का चयन किया गया. वंदना प्रमुख मे बहन दीपिका दास और बसंती हेम्ब्रम का चयन किया गया. शारीरिक प्रमुख उत्सव सिंह, सह प्रमुख मौसमी मोहंती बने. अनुशासन प्रमुख मोहम्मद रफीक एवं निकिता दास बने. इसे भी पढ़ें : अरवल">https://lagatar.in/arwal-former-rjd-mlas-son-shot-dead-mother-alleges-father-got-him-murdered/">अरवल

: पूर्व RJD विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या, मां का आरोप-पिता ने ही कराया मर्डर
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख में बहन रीमा महतो एवं शिल्प रक्षित, स्वच्छता विभाग प्रमुख मनीषा किस्कू एवं संतोषी कर बने. चिकित्सा प्रमुख के रूप में बहन आद्रिता मिश्रा का चयन हुआ. विद्युत विभाग की जिम्मेदारी भैया हिरक महतो एवं रूद्र प्रताप आचार्य को दी गयी. प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने सभी चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके दायित्व के बारे में विस्तार से बताया. चयनित प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण भी कराया गया. इस अवसर पर आचार्य गौर हरि दास, विप्लव कुमार, हरिपद महतो, दिलीप महतो, राजीव रंजन, धरित्री महतो, मनीषा महतो, वंदना दास, लक्ष्मी सिंह, सीमा पांडे, अरुण महतो, नमिता राउत के साथ विद्यालय के सैकड़ों भैया-बहन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp