Search

चाकुलिया : केजीबीवी में कोल्हान के पूर्व आयुक्त ने किया पौधरोपण

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में शुक्रवार को कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने पौधरोपण किया. उन्होंने विद्यालय के छात्राओं को पौधरोपण करने और पौधों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक हैं. पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए पौधों का रोपण करना और उनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक लाख पौधों का रोपण करना है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरी शंकर दास, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूप यादव, विद्यालय की वार्डन सुमित्रा मांडी, अखिल सिंह, मनोज कुमार और विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे. इसके बाद वे बेंद स्थित कॉलेज पहुंचे और कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctors-strike-ends-after-four-days-opd-service-restored/">जमशेदपुर

: चार दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवा बहाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp