Search

 
 
 

चाकुलिया : पूर्व विधायक अमित खतियानी नियोजन नीति के लिए दौड़े 21 किमी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो झारखंड में खतियान आधारित नियोजन नीति बनाने की मांग को लेकर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में जागरुकता लाने के उद्देश्य से बुधवार को चाकुलिया नगर पंचायत के बिरसा मुंडा चौक से 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई. इस क्रम में वे चाकुलिया में स्थानीय लोगों से मिले. साथ ही खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-broke-old-womans-house-in-makadi/">चाकुलिया

: माकड़ी में हाथी ने वृद्धा का घर तोड़ा
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य झारखंड में पिछले डेढ़ साल से चल रहे खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति के आंदोलन से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय लोगों को अवगत कराना है. उनको इस आंदोलन से जोड़ना है. मौके पर संतोष महतो, विशाल चौधरी, नीरज महतो, तूफान महतो, राकेश महतो, भुनेश्वर महतो, चंदन महतो, प्रफुल्ल महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही