Search

 
 
 

चाकुलिया : सबर छात्रा दामिनी से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय से सटी सबर बस्ती में शुक्रवार को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी पहुंचे. गरीबी का दमन कर प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास करने वाली दामिनी सबर से मिले और उसका हौसला बढ़ाया. उन्होंने दामिनी सबर की शिक्षा के प्रति लगन को सराहा और कहा कि दामिनी सबर ने यह साबित कर दिया है कि गरीबी किसी के लिए पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती है. दामिनी सबर प्रेरणा की स्रोत है. वे दामिनी सबर की मां जसिन सबर से भी मिले और प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-demand-for-high-level-investigation-the-departmental-engineer-started-the-investigation/">चाईबासा

: उच्च स्तरीय जांच करने की मांग पर विभागीय इंजीनियर ने शुरू की जांच

प्रत्येक माह मिलेगी छात्रवृत्ति

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि दामिनी सबर का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कराया जाएगा और आगे की पढ़ाई में वे हर संभव उसे सहयोग करेंगे. उन्होंने दामिनी सबर को पढ़ने के लिए इमरजेंसी रिचार्जेबल लाइट प्रदान किया साथ ही घोषणा की कि लिली फाउंडेशन की तरफ से दामिनी सबर को प्रत्येक महीना 1000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दी जायेगी. इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश सिंह, राम स्वरूप प्रसाद यादव समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही