Search

 
 
 

चाकुलिया : नीमडीहा में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के नीमडीहा गांव में विगत दिनों हाथियों के झुंड ने गांव के माताल हांसदा के घर को चारों तरफ से घेर कर धान खाने के लिए कई स्थानों पर दीवार को तोड़ दिया था. हाथियों द्वारा घर तोड़ने की सूचना पाकर पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी गांव पहुंचकर परिजनों से मिले. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/all-parties-of-jharkhand-should-support-presidential-candidate-draupadi-murmu-sameer-oraon/">राष्ट्रपति

पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को झारखंड के सभी दल करें सहयोग : समीर उरांव
माताल हांसदा ने कहा कि हाथियों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है और 20 क्विंटल धान खाया है. दीवार के मलबे में दबकर कई सामग्री भी क्षतिग्रस्त हुई है. इससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है. कुणाल षाडंगी ने गांव से ही डीएफओ ममता प्रियदर्शी से दूरभाष पर बात कर मामले की जानकारी दी और प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द सरकार से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही