Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कालीचरण हांसदा का निधन, इलाके में शोक

Advertisement
Advertisement
Ghatshila: चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के माकड़ी गांव के घासियाडीह टोला निवासी पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कालीचरण हांसदा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी सांवरी हांसदा, पुत्र सुभाष चंद्र हांसदा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन की सूचना पाकर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. आसपास के गांव के लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. इसे भी पढ़ें: टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-nia-court-reserves-verdict-on-mahesh-agarwals-bail/">टेरर

फंडिंग : महेश अग्रवाल की जमानत पर NIA कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में जुटे रहे

ग्राम प्रधान राजेंद्र हांसदा, काली पदो हांसदा, मेघनाथ हांसदा, दशरथ हांसदा समेत अनेक लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया. शव यात्रा में अनेक लोग शामिल थे. जानकारी हो कि कालीचरण हांसदा सेवानिवृत्ति के बाद अपने गांव में निवास कर रहे थे. वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज की सेवा करने में जुटे थे. ग्राम प्रधान राजेंद्र हांसदा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कालीचरण हांसदा का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-in-gohira-village-mentally-ill-drunken-husband-killed-his-wife-by-throwing-stones/">सरायकेला:

गोहिरा गांव में मानसिक रूप से बीमार शराबी पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही