Chakulia : चाकुलिया के नगर पंचायत स्थित नामोपाड़ा में सेवानिवृत्त शिक्षक शैलेंद्र नाथ महतो के आवास पर चार दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया. ज्ञान यज्ञ का समापन गुरुवार की शाम को हुआ. पश्चिम बंगाल के भागवत कथावाचक हरि पद दास ने भागवत पाठ किया. भागवत कथा सुनने के लिए सैकड़ों पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे. गुरुवार की रात में भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा. इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में सार्वजनीन राम मंदिर समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण दास, पतित पावन दास, गोपाल चंद्र दास, चंद्र देव महतो, रंजीत कुमार दास, भवानी शंकर गोस्वामी, निर्मल कुमार दास, गिरिधारी दास, पशुपति बेरा, गोपाल चंद्र दास, गोविंद दास, जगन्नाथ बेरा, श्रीधर मल्लीक, संतु दास समेत अन्य लोगों ने सहयोग लिया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-20-point-chairman-inspects-road-construction-gets-angry-after-seeing-poor-quality/">मझगांव
: 20 सूत्री अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण, खराब गुणवत्ता देख भड़के [wpse_comments_template]
: 20 सूत्री अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण, खराब गुणवत्ता देख भड़के [wpse_comments_template]
Leave a Comment