Search

 
 
 

चाकुलिया : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल, सीएचसी में भर्ती

 
Chakuliya : चाकुलिया थाना क्षेत्र के चाकुलिया - बेंद मुख्य सड़क पर तड़ंगा के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में बड़ामारा गांव निवासी सुनाराम मुर्मू और मिस्त्रीपाड़ा निवासी इन्द्र दास गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां दोनों घायलों का इलाज चिकित्सक द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dcs-order-on-the-prodding-of-jnac-tata-steel-land-department-and-under-registrar/">जमशेदपुर

: जेएनएसी, टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट व अवर निबंधक के ठेंगे पर डीसी का आदेश
वहीं, एक अलग दुर्घटना कमारीगोड़ा गांव में हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर खड़े मवेशी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाइक सवार मातापुर गांव निवा सी गुरूपदो गोप (29) और बाबुलाल टुडू (32) गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क पर गश्ती कर रही पुलिस की जीप से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया. समाचार लिखे जाने तक चारों घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही